खुद के उत्थान के लिए आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

बलिया : आज के दौर में महिलाओं को अपने उत्थान के लिए सशक्त व आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। इसके बिन

By Edited By: Publish:Tue, 24 Nov 2015 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2015 06:55 PM (IST)
खुद के उत्थान के लिए आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

बलिया : आज के दौर में महिलाओं को अपने उत्थान के लिए सशक्त व आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। इसके बिना नारी सशक्तीकरण का मिशन कतई पूरा नहीं हो सकता।

यह बातें जिला कार्यक्रम अधिकारी रामभवन वर्मा ने कही। वह मंगलवार को गड़वार रोड स्थित जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय पर कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित महिला गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया।

श्री वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं ऐसे मुकाम पर जा रही हैं जहां कभी पुरुष ही जाते थे। इसके बहुत से उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज हत्या आदि से समाज व परिवार को होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला।

कहा इन सारी गतिविधियों को रोकने में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग सबसे ज्यादा महिलाओं से जुड़ा होता है इसलिए इन बातों का गांव में प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। मुख्य सेविका बसन्ती मिश्रा व श्वेता मिश्रा ने भी महिला ¨हसा व उत्पीड़न को फोकस करते हुए महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। श्वेता मिश्रा ने कहा कि विडंबना ही है कि आज के परिवेश में महिला ही महिला की दुश्मन बन गई है। इन सारी गतिविधियों पर रोक के लिए मानसिकता में बदलाव लाना होगा।

गोष्ठी में सीडीपीओ पूनम ¨सह, अमरनाथ चौरसिया, प्रभारी सीडीपीओ ईभा भारती, मुख्य सेविका अर्चना ¨सह, अन्नपूर्णा पांडेय आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी