बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का अविलंब दें मुआवजा

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 06:43 PM (IST)
बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का अविलंब दें मुआवजा

बैरिया (बलिया) : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने बाढ़ से नष्ट हुई खरीफ फसल का मुआवजा तत्काल भुगतान करने की मांग जिलाधिकारी से की है, ताकि उस मुआवजे की धनराशि से फिर खेती कर सकें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है किंतु आज तक इसका मुआवजा नहीं मिल सका है जबकि बाढ़ आने के समय ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करके कृषि विभाग ले गया था। उनका कहना है कि अगर यह मुआवजा नहीं मिलता है तो रबी की बोआई भी प्रभावित होगी क्योंकि बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दिया है। वहीं उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित किसानों को खाद व बीज भी मुफ्त मुहैया कराया जाय। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के काश्तकारों ने भी मुआवजे की मांग की है। इन काश्तकारों की कृषि योग्य भूमि कटान के चलते गंगा में विलीन हो गई है।

chat bot
आपका साथी