विवाहिता की मौत में चार पर मुकदमा, पति गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Thu, 28 Aug 2014 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Aug 2014 06:36 PM (IST)
विवाहिता की मौत में चार पर मुकदमा, पति गिरफ्तार

दोकटी (बलिया) : थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव में दोकटी पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में गुरुवार को सास, ससुर, पति व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पति को गिरफ्तार भी कर ली है। सहतवार निवासी पारसनाथ गुप्ता की पुत्री आरती गुप्ता (25) की शादी दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा निवासी केदार नाथ गुप्ता के पुत्र शशि गुप्ता से 14 फरवरी 2012 को हुई थी। मंगलवार की रात को उसकी अचानक तबियत खराब हुई। ससुराल वाले उसे सोनवरसा ले गए। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, फिर तिखमपुर स्थित एक नर्सिग होम ले गए। वहां से रेफर होने पर वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव दफन करना चाहते थे। इसी बीच मायके वालों को पता चल गया। मृतका के पिता पारस नाथ गुप्ता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दो तोला सोने की सिकड़ी को लेकर हमेशा ही मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। इसी बात को लेकर मेरी पुत्री को मायके भेज दिया गया था। डेढ़ माह पूर्व मेरी पुत्री को प्रताड़ित न करने की बात कहकर ससुराल वाले विदा करा कर ले गए। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिए। थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर लिया है।

chat bot
आपका साथी