युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

दरगाह थाना क्षेत्र के अहिरौरा से युवक का शव बरामद किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 10:46 PM (IST)
युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

बहराइच : दरगाह थाना क्षेत्र के अहिरौरा के पास शनिवार को युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

थाना क्षेत्र के अहिरौरा के पास सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को जिला अस्पताल के मच्र्युरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। विभिन्न थानों को फोटो भेजकर शिनाख्त में मदद की अपील की गई है। एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम ²ष्टया स्वाभाविक मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी