तराई में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आठ मिमी रिकार्ड हुई बारिश

बहराइच : प्रचंड गर्मी से जूझ रहे तराईवासियों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। भोर होते ही मौसम ने करवट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 11:49 PM (IST)
तराई में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आठ मिमी रिकार्ड हुई बारिश
तराई में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आठ मिमी रिकार्ड हुई बारिश

बहराइच : प्रचंड गर्मी से जूझ रहे तराईवासियों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। भोर होते ही मौसम ने करवट बदल लिया। तेज पुरवा हवा के साथ ही तराई में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी। पुरवइया चलने से आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगह झमाझम तो कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। तराई में दिनभर बदली छाई रहने से मौसम खुशगवार रहा। आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से किसान गदगद दिखे। धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करने में जुट गए।

जेठ मलमास में सावन का लोगों ने एहसास किया। आठ किमी प्रति घंटा से चल रही पुरवा के झोंकों से आसमान में बादल छाए रहे। पूर्वानुमान के तहत तराई का मौसम पूरी तरह से बदल गया। बारिश शुरू होने के साथ ही गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई तो शहर में रिमझिम फुहारें पड़ी। मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव त्रिपाठी ने बताया कि प्री-मानसून ने तराई में दस्तक दे दिया है। आने वाले 24 घंटे में इसी तरह पुरवाई बहती रही तो तेज बारिश होगी। लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। आठ मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। मानसून को लेकर किसान भी कई दिनों से आसमान निहार रहे थे। मौसम का रुख देखते हुए किसान भी खुश नजर आए। सुबह से ही खेत में धान की नर्सरी डालने के लिए किसान जुटे रहे। गन्ना व मेंथा फसलों के लिए भी बारिश मुफीद साबित हुई है। महसी संवादसूत्र के अनुसार तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शिवपुर संवादसूत्र के अनुसार बारिश से किसान गदगद दिखे। फखरपुर संवादसूत्र के अनुसार हुई बारिश ने गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। मिहीपुरवा संवादसूत्र के अनुसार तहसील मुख्यालय मोतीपुर परिसर व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के गांव मदरिया जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया।

chat bot
आपका साथी