समिति पर यूरिया की किल्लत, बैरंग लौट रहे किसान

फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिग का पीक समय होने के कारण किसान अधिक दाम पर बाजार से खरीदने को विवश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:01 AM (IST)
समिति पर यूरिया की किल्लत, बैरंग लौट रहे किसान
समिति पर यूरिया की किल्लत, बैरंग लौट रहे किसान

संसू, बिछिया(बहराइच) : मिहींपुरवा ब्लॉक के आंबा व सुजौली में एक माह से यूरिया नहीं है। किसान साधन सहकारी समिति पर आते हैं और यूरिया न होने से बैरंग वापस लौट जाते हैं।

बड़खड़िया, सुजौली, चफरिया, बाजपुर बनकटी, कारीकोट, बर्दिया, रमपुरवा, फकीरपुरी, जंगल गुलरिहा के किसानों समितियों पर खाद न होने से दिक्कत है। रामसहारे, राजकरन, पल्टूराम, बनवारी ने बताया कि साधन सहकारी समिति चफरिया में एक महीने से खाद की उपलब्ध नहीं है। सचिव खुशीराम वर्मा ने बताया कि 22 दिन से यूरिया नहीं मिली है। अधिकारियों से अवगत कराया जा चुका है। यूरिया की खेप आते ही किसानों में वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी