10 दुकानों व तीन मकानों से 10 लाख की चोरी

संसूरिसियामोड़(बहराइच) रामगांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर चोरों ने गुरुवार रात 10 दुकानों व तीन मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों की नकदी व सामान समेत तकरीबन 10 लाख के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को शुक्रवार को हुई। ताबड़तोड हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर चोरों ने जिस तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:45 PM (IST)
10 दुकानों व तीन मकानों से 10 लाख की चोरी
10 दुकानों व तीन मकानों से 10 लाख की चोरी

संसू,रिसियामोड़(बहराइच) : रामगांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर चोरों ने गुरुवार रात 10 दुकानों व तीन मकानों पर धावा बोला। चोरों ने नकदी समेत तकरीबन 10 लाख के सामानों पर हाथ साफ किया। ताबड़तोड हुई चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।

बहराइच- नानपारा हाईवे स्थित तुलसीपुर चौराहा निवासी मनोज सोनी की दुकान में घुसे चोरों ने तिजोरी काटकर व अनिल सोनी के दुकान का ताला काटकर तकरीबन चार लाख के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। प्रदीप मौर्या के गल्ले की दुकान में घुसकर चोर लगभग 30 हजार की नकदी व एक लाख 20 हजार का सामान उठा ले गए। कलीम व किशोरी समेत प्रवेश पाल के मोबाइल की दुकानों से तकरीबन दो लाख का सामान चोर समेट ले गए। चांद बाबू व गुड्डू व कृष्ण गोपाल के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने तकरीबन ढाई लाख के सामानों को लेकर चंपत हो गए। रामगांव पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं हो पाई। शुक्रवार को राहगीरों ने घटना की जानकारी पीड़ितों को दी। एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच- पड़ताल की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी