नहीं मिली पर्ची, खेतों में सूख रहा गन्ना

संसू, फखरपुर(बहराइच): फखरपुर ब्लॉक के गन्ना किसान पर्ची न मिलने के कारण परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 10:28 PM (IST)
नहीं मिली पर्ची, खेतों में सूख रहा गन्ना
नहीं मिली पर्ची, खेतों में सूख रहा गन्ना

संसू, फखरपुर(बहराइच): फखरपुर ब्लॉक के गन्ना किसान पर्ची न मिलने के कारण परेशान हैं। खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार किसानों की समस्या के निराकरण के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

किसान ननके, झब्बर, मुकेश पाठक, रामनाथ, सुशील कुमार ने बताया कि सर्वे होने के बाद भी मिल की ओर से पर्ची नहीं दी गई है। चीनी मिलों व वेंडरों की मिलीभगत के चलते किसानों का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। किसान कहते हैं कि जिम्मेदार लगातार छोटे किसानों की अनदेखी करते रहते हैं। खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। अगर बिक भी जाएगा तो नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा खेत खाली न हो पाने के चलते अन्य फसलों की बोआई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी