सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

सम्मान से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा चित्र परिचय - 17बीआरएच 9 में फोटो है। संसू चित्तौरा(बहराइच) शिवांशु सुशील महाविद्यालय सुहापारा में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी गदगद हो गए। कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि जयदीप रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 06:19 AM (IST)
सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी
सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

संसू, चित्तौरा(बहराइच) : शिवांशु सुशील महाविद्यालय सुहापारा में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि जयदीप रहे।

महाविद्यालय प्रबंधक उत्कर्ष प्रधान ने बताया कि वर्ष 2018-19 में पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें वंशिका गुप्ता, सोनी देवी व पीयूष त्रिपाठी शामिल हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं ने 65 फीसद से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा कला संकाय की प्रांजल मित्तल, सत्यम निषाद, प्रज्ञा श्रीवास्तव, कीर्ति त्रिपाठी, कनकलता, अनुभा श्रीवास्तव, विज्ञान संकाय की इकरा खान, प्रदीप मिश्रा, आफाक अहमद, गुलफिशां खान को भी सम्मानित किया गया। पौधरोपण कर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। महाविद्यालय के संस्थापक आनंद मोहन प्रधान, प्राचार्या दीपमाला समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी