भाजपा सरकार ने नाई समाज को दिया धोखा : संजय

सपा के प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी का बहराइच पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:31 PM (IST)
भाजपा सरकार ने नाई समाज को दिया धोखा : संजय
भाजपा सरकार ने नाई समाज को दिया धोखा : संजय

बहराइच : पिछड़ा समाज को एकजुट करने में जुटी समाजवादी पार्टी की मुहिम को परवान चढ़ाने प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी बहराइच पहुंचे। उन्होंने जिला कार्यालय पर सविता समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।

संजय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अति पिछड़ी जातियों की सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी कम की है। उन्होंने कहा कि नाई समाज का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। संचालन जिला सचिव सीताराम केशरी ने किया। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर सपा को मजबूत करना होगा।

बैठक में सविता समाज के विजयसेन, फूलचंद ठाकुर, हरिश्चंद्र, मन्नूदेवी, नासिर सलमानी, ताहिर सलमानी, श्यामू ठाकुर, संजय वर्मा, मुबारक सलमानी, बीडीसी अख्तर सलमानी ने प्रदेश सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवेशचंद्र मिश्र, राजेश चौधरी, प्रमोद सिंह जादौन, नदीमुल हक, नंदेश्वरनंद यादव, अन्नू वाजपेयी, सत्यम वाजपेयी, इरफान आदि उपस्थित रहे।

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन : समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप यादव को सौंपा। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था व उच्च शिक्षण संस्थानों में पिछड़े वर्ग के खत्म किए जा रहे आरक्षण का मुद्दा उठाया।

जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा, मेडिकल, नीट में पिछड़े वर्ग का 27 फीसद आरक्षण भाजपा सरकार खत्म कर रही है। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश में अपराध बढ़ गया है। सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सांसद आजम खान की रिहाई की मांग उठाई। इस मौके पर रामजी यादव, शिवम गिरी, मोबीन खान, वीरेंद्र वाल्मीकि, बाबू खान, राम आशीष सिंह, महबूब अली, धनीराम यादव, अमरदीप यादव, मनीष प्रताप यादव, अन्नू गुप्त शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी