मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा करती है नए प्रयोग : सपा

बहराइच/महसी : गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं समाजवादी विकास विजन कार्यक्रम के तहत चिलवरिया बा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:43 PM (IST)
मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा करती है नए प्रयोग : सपा
मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा करती है नए प्रयोग : सपा

बहराइच/महसी : गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं समाजवादी विकास विजन कार्यक्रम के तहत चिलवरिया बाजार व महसी के मीहीदास बाबा मंदिर परिसर में सपाइयों ने चौपाल लगाई। इसमें पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया।

चिलवरिया में आयोजित चौपाल में बोलते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, नौजवान, छात्र, बेरोजगार सभी परेशान हैं। सपा ही आमजन के हितों के लिए सिर्फ ध्यान दे रही है। डॉ.विकासदीप वर्मा ने कहा कि जब देशवासियों के सामने रोजगार का सवाल खड़ा होता है तो नौजवानों को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा नए प्रयोग करने लगती है। उन्होंने कहा कि किसान महंगाई और न्यूनतम मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि, निजामुद्दीन खां, शाश्वत जोशी, जफर उल्ला खां बंटी, निशा शर्मा, नदीमुलहक, मुहम्मद अली ने संबोधित किया। उधर महसी के मीहीदास बाबा मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में सपा की नीतियों का बखान किया गया। जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी। दीपक चौरसिया, मिथिलेश यादव, मकबूल अहमद, रामदास गौतम, मोहित मौर्य, किशोरी लाल मौर्य, सियाराम निषाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी