बहनों ने सजाई भाई की कलाई पर प्यार की राखी

श्रावस्ती भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे जिले में गुरुवार को पारंपरिक तरीके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:24 AM (IST)
बहनों ने सजाई भाई की कलाई पर प्यार की राखी
बहनों ने सजाई भाई की कलाई पर प्यार की राखी

श्रावस्ती : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे जिले में गुरुवार को पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए।

पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बनी रही। राखियों व मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने मंदिरों में भी पहुंच कर पूजा-अर्चन कर भगवान से सुरक्षा का वचन मांगा। एसएसबी 62वीं वाहिनी के मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। स्कूली छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी। जवानों ने उपहार भेंट किए। कमांडेंट सीएस तोमर ने कहा कि एसएसबी के जवान अपना घर छोड़ कर सीमा की रक्षा कर रहे हैं। इन बहनों ने यहां आकर जवानों की कलाइयों में रखी बांध कर उन्हें प्यार दिया है। कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी की सभी सीमा चौकियों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। महिलाओं व छात्राओं ने थानों में पहुंच कर पुलिसर्किमयों को राखी बांधी। इसी प्रकार भिनगा नगर के दहाना तिराहे पर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की कलाई पर वृद्धाश्रम के मैनेजर संदीप यादव ने राखी बांध कर उन्हें मिठाई खिलाई।

chat bot
आपका साथी