फ‍िल्मी अंदाज में आए डकैतों ने की लूटपाट, सुतली बम दागकर हुए रफूचक्कर

बहराइच के खजुहा गांव में डकैतों ने लूटा लाखों का माल विरोध करने पर फेंका हथगोला।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 29 May 2019 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 08:09 AM (IST)
फ‍िल्मी अंदाज में आए डकैतों ने की लूटपाट, सुतली बम दागकर हुए रफूचक्कर
फ‍िल्मी अंदाज में आए डकैतों ने की लूटपाट, सुतली बम दागकर हुए रफूचक्कर

बहराइच, जेएनएन। जिले के एक घर में मंगलवार देर रात एक घर में डकैतों ने धावा बोल दिया। परिवार उस समय गहरी नींद में सो रहा था कि अचानक कुछ लोगों की आंख खुल गई। परिवारजनों के जागने व शोर मचाने पर डकैतों ने हथगोला फेंककर भाग गए। डकैतों में लाखों के नकदी व जेवरात लूट ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी। वहीं पीडि़तों के मुताबिक पुलिस डकैती के मामले को दबाने में जुटी है।   

यह है मामला 

मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव का है। यहां के निवासी धर्मराज सिंह पुत्र हवलदार सिंह मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद सो गए। देर रात डकैत घर में घुस आए। डकैत घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी लूटने लगे। आहट पाकर धर्मराज और घरवालों की नींद खुल गई। घर में डकैतों को देखकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

ताबड़तोड़ हथगोले फेंककर हुए फरार 

डकैतों ने ताबड़तोड़ हथगोले दागकर दहशत फैला दी। डकैत लगभग दो लाख से अधिक के माल पर डाका डालकर भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला चोरी का है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी