ईओ के अभद्र व्यवहार से भड़के नपं कर्मी

बहराइच : ईओ व कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार को ईओ ने एक ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM (IST)
ईओ के अभद्र व्यवहार से भड़के नपं कर्मी
ईओ के अभद्र व्यवहार से भड़के नपं कर्मी

बहराइच : ईओ व कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार को ईओ ने एक बार फिर अवकश पर रहे कर्मचारी के साथ अभद्रता की। इससे नाराज कर्मचारियों ने ईओ कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया।

ईओ संतोष कुमार चौधरी पर आरोप है कि अवकाश पर रहे कर्मचारी दीपक कुमार को फोन किया। कार्यालय तत्काल पहुंचने को कहा। जब उसने अवकाश पर होने की बात कही तो ईओ ने फोन पर ही उसे गाली देने लगे। ईओ अपशब्दों को कर्मचारी ने रिकार्ड कर वायरल कर दिया। साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी दी। ईओ के इस कदम से नाराज कर्मचारियों ने एक फिर उनके खिलाफ उतर आए। कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। ईओ यही नहीं रुके अभद्रता को लेकर जब उनसे बात की गई तो वे धमकी देते हुए कहा कि कोई कुछ नहीं कर सकता है। ईओ के इस बयानबाजी का लेकर कस्बे में आक्रोश पनप रहा है।

chat bot
आपका साथी