विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर बिफरे विधायक

बहराइच : सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM (IST)
विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर बिफरे विधायक
विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर बिफरे विधायक

बहराइच : सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। बैठक में ब्लॉक अधिकारियों की रवैए पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने सुधार लाने की चेतावनी के साथ नदारद अधिकारियों की सूची तलब की। विकासपरक योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए ग्राम प्रधानों से अपील की। जरूरी कार्यों को समयबद्ध कराने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक प्रमुख राना अगम ¨सह ने बैठक की अध्यक्षता की।

क्षेत्र पंचायत की बैठक के शुरुआत में जेई भैरव प्रसाद मिश्र ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसमें विकास के एजेंडे पर चर्चा होने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा मनरेगा, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के तहत कराए जाने वाले कार्यों में निर्धारित धनराशि को पटल पर रखा गया। कृषि, सहकारिता, स्वास्थ, आवासीय योजनाओं को भी बताया गया। विकास कार्यों की धीमी प्रगति रिपोर्ट देखते ही विधायक तल्ख हो गए। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। बैठक से नदारद कर्मियों की बीडीओ से सूची उपलब्ध कराने को कहा। विधायक ने कहा कि गांव में सफाई, शौचालय, नाली, खडंजा समेत सभी जरूरी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएं। उन्होंने ग्राम प्रधानो से पंचायतों को जल्द से जल्द खुले में शौंच से मुक्त करने की अपील किया। इस मौके पर निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय,कृष्ण कुमार गिरी,विनोद शुक्ल, आज्ञाराम तिवारी, राज कुमार शुक्ल, आनंद पांडेय, अर¨वद मिश्र, मोहनचंद पांडेय, राजेश पांडेय, रियाजुल खां, श्यामजी पाठक, प्रधान व क्षेत्रपंचायत सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी