मैटरनिटी विग में आज से चलेगी महिला ओपीडी

से सेवाएं मुहैया हो सकेंगी। अब नवनिर्मित मैटरनिटी विग में शुक्रवार से महिला ओपीडी शुरू हो रही है। चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों का भी महिला मरीज परामर्श ले सकेंगी। विग में गुरुवार को सभी व्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 10:45 PM (IST)
मैटरनिटी विग में आज से चलेगी महिला ओपीडी
मैटरनिटी विग में आज से चलेगी महिला ओपीडी

जासं, बहराइच : जिला महिला अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें परामर्श व पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की नहीं खानी पड़ेगी, बल्कि आराम से सेवाएं मुहैया होंगी। अब नवनिर्मित मैटरनिटी विग में शुक्रवार से महिला ओपीडी शुरू हो रही है। चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों का भी महिला मरीज परामर्श ले सकेंगी। विग में गुरुवार को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई।

राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज संचालन को लेकर एक और कदम आगे बढ़ाया गया है। जिला महिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मैटरनिटी विग में ही अस्पताल के संचालन पर मुहर लग गई है। यहां महिला चिकित्सकों के साथ ही कॉलेज के लिए चयनित किए गए एसोसिएट प्रोफेसर भी ओपीडी में बैठेंगे। डिस्पेंसरी व पर्चा काउंटर भी शिफ्ट कर दिया गया है। अब मरीजों को यहां से ही पर्चा व दवाएं वितरित की जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके सहगल ने विग का निरीक्षण कर ओपीडी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के आने से पूर्व सभी खामियां पूरी कर ली जाएंगी। पीपीओटी का भी होगा संचालन अब मैटनिटी विग में ही पीपीओटी का भी संचालन किया जाएगा। आधुनिक उपकरणों से लैस ओटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया है। शुरूआत में नसबंदी व गर्भ से जुड़े ऑपरेशन होंगे। एक सप्ताह बाद पूरी तरह से ओटी का संचालन शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी