सामाजिक सरोकारों का भान करा रही हैं दुर्गा मइया

भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा पंडालों व मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब चित्र परिचय - 05 बीआरएच 21 व 22 में फोटो है। संसू बहराइच शारदीय नवरात्र में मंदिरों के साथ ही पूजा पंडाल सजे हुए हैं। मां का पूजन-अर्चन कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की आराधना की। पूजा पंडालों में सामाजिक सरोकारों की झलक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:21 AM (IST)
सामाजिक सरोकारों का भान करा रही हैं दुर्गा मइया
सामाजिक सरोकारों का भान करा रही हैं दुर्गा मइया

संसू, बहराइच : शारदीय नवरात्र में मंदिरों के साथ ही पूजा पंडाल सजे हुए हैं। मां का पूजन-अर्चन कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की आराधना की। पूजा पंडालों में सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिल रही है। पूजा पंडालों में भक्तों को पर्यावरण संरक्षण से लेकर बेटी बचाओ के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शहर के पानी टंकी, बंजारी मोड़, मेडिकल कॉलेज के सामने, लोहिया चौराहा, गुदड़ी, बशीरगंज समेत अन्य स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। पूजा पंडालों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, जल व पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता समेत अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े स्लोगन लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। सुबह-शाम पूजा-आरती में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब यहां उमड़ रहा है। संहारिणी माता मंदिर, मरी माता मंदिर, काली माता मंदिर, बेरिया समय मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लग जाती है। मइया के जयकारे लगाते हुए भक्त विधिवत पूजन सामग्री के साथ पूजन-अर्चन कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक मां भगवती के पूजन की धूम मची हुई है।

शेर पर सवार होकर प्रकट हुई मां कात्यायनी

शहर के नारायण नगर लोहिया चौराहे पर श्री नवदुर्गापूजा समिति की ओर से हाईटेक अंदाज में महोत्सव मनाया जा रहा है। मां के सजीव रूप की इलेक्ट्रानिक झांकी आकर्षण का केंद्र है। शुक्रवार रात मां कात्यायनी देवी चंद्रयान -2 से अंतरिक्ष में चंद्रमा पर शेर पर सवार होकर जैसे ही प्रकट होती हैं, तालियों की गड़गड़ाहट व मां के जयकारे गूंजने लगते हैं। देवी मां के जागरण में गगनदीप सिंह, भावना सिंह व अयोध्या सिंह ने भजनों की समां भी बांध दी। पवनसुत हनुमान व भगवान शिव की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, राहुल गौड़, हरी गुप्ता, मुंशीलाल, बद्री विशाल अग्रवाल, उमाशंकर लोहिया, कुलदीप गप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी