भरभराकर गिरा शौचालय का ¨लटर, मजदूर घायल

रिसिया (बहराइच) : नगर पंचायत रिसिया के रविदास नगर मुहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:27 PM (IST)
भरभराकर गिरा शौचालय का ¨लटर, मजदूर घायल
भरभराकर गिरा शौचालय का ¨लटर, मजदूर घायल

रिसिया (बहराइच) : नगर पंचायत रिसिया के रविदास नगर मुहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को शौचालय का ¨लटर अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें वहां काम कर रहा मजदूर घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नगरवासियों ने घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है।

रविदास नगर मुहल्ले के प्राथमिक विद्यालय के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को दीवार की चुनाई हो रही थी। इसी दौरान शौचालय का ¨लटर गिर गया। इसके नीचे काम कर रहे मोहर्रम अली (42) पुत्र गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसी के चलते ¨लटर गिरा है। शौचालय निर्माण में प्रयुक्त सरिया, सीमेंट व ईंट की गुणवत्ता सही नहीं है। इसी के चलते ¨लटर गिरा है। लोगों ने निर्माण सामग्री की जांच कराने की मांग की है। शौचालय निर्माण करा रहे ठेकेदार शोहराब खां ने बताया कि मजदूर दीवार पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान ¨लटर पर पैर रखने से वह गिर गया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शौचालय का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। इसमें नगर पंचायत की कोई जिम्मेदारी नहीं है। अगर शिकायत मिलेगी तो गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी