काठमांडू से बहराइच पहुंची नगर कीर्तन शोभायात्रा

शनिवार को सिख समाज की इंटरनेशनल नगर कीर्तन शोभायात्रा काठमांडू से भारत पहुंची। भारत-नेपाल बार्डर से बहराइच शहर तक जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गई। काठमांडू से चलकर भारत पहुंची शोभायात्रा की संरक्षता बाबा अमरदीप सिंह ने की। 23

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:21 AM (IST)
काठमांडू से बहराइच पहुंची नगर कीर्तन शोभायात्रा
काठमांडू से बहराइच पहुंची नगर कीर्तन शोभायात्रा

जासं, बहराइच: शनिवार को सिख समाज की इंटरनेशनल नगर कीर्तन शोभायात्रा काठमांडू से भारत पहुंची। भारत-नेपाल बार्डर से बहराइच शहर तक जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

काठमांडू से चलकर भारत पहुंची शोभायात्रा की संरक्षता बाबा अमरदीप सिंह ने की। 238 वर्ष पुरानी गुरू ग्रंथ साहिब जी की सवारी को भारत-नेपाल बार्डर से बड़ी श्रद्धा के साथ बहराइच लाया गया। नानपारा, मटेरा व रिसिया में स्वागत व प्रसाद वितरण किया गया। शहर में पहुंचते ही शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। गुरूदेव सिंह, कुलदीप सिंह, मंदीप सिंह वालिया, परविदर सिंह सम्मी, हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, बलजीत कौर, दलजीत कौर, बाबा अजीत सिंह, समाजसेवी राकेशचंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी