नवजात पौत्री की अंगुली जलाने में दादी गिरफ्तार

अंधविश्वास में जलाई थी अंगुली मुकदमा दर्ज संसू फखरपुर(बहराइच) फखरपुर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में अंधविश्वास में पौत्री की अंगुली जलाने वाली दादी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 06:06 AM (IST)
नवजात पौत्री की अंगुली जलाने में दादी गिरफ्तार
नवजात पौत्री की अंगुली जलाने में दादी गिरफ्तार

संसू, फखरपुर(बहराइच) : फखरपुर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में अंधविश्वास में पौत्री की अंगुली जलाने वाली दादी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि रैपुरा गांव की मीना पत्नी दिनेश के घर 18 जनवरी को पुत्री का जन्म हुआ था। नवजात की हालत ठीक नहीं थी। जन्म के बाद न तो वह दूध पी रही थी और न ही रो रही थी, तभी नवजात बच्ची की दादी राजरानी ने गर्म तेल में नवजात की एक अंगुली डाल दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीरावस्था में उसे परिवारजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ। मां मीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने दादी राजरानी के खिलाफ अंग-भंग करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार दादी को जेल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी