आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा

बहराइच) : हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के किनारे बने तालाब में मगरमच्छों ने डेरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 11:30 PM (IST)
आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा
आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा

बहराइच) : हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के किनारे बने तालाब में मगरमच्छों ने डेरा डाल रखा है। ग्रामीण दहशत में हैं। मगरमच्छ पकड़ने को लेकर जिम्मेदार बेफिक्र बने हुए हैं।

रविवार को खालेपुरवा गांव के लोगों को तालाब के किनारे मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख मगरमच्छ पानी में ओझल हो गया। गांव के सर्वेश कुमार, राकेश मिश्रा, रामबहोरन मिश्र, भोला अवस्थी, रमेशचंद्र मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय एक साथ दो मगरमच्छ पानी में बहकर आए थे। बाढ़ तो वापस लौट गई, लेकिन मगरमच्छों ने तालाब में ही डेरा जमाए रखा। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठे दिखाई पड़ते हैं। मगरमच्छों से लोग खौफजदा हैं। लोगों कहना है कि आबादी के निकट तालाब होने के चलते मगरमच्छ गांव में कभी भी आ सकते हैं। बताया कि मगरमच्छ अब तक कई कुत्तों के बच्चों को अपना निवाला बना चुके हैं। यह भी कहना है कि पिछले छह माह से दो मगरमच्छ तालाब में रह रहे हैं। सूचना के बाद भी वनकर्मी अंजान बने हुए हैं। वन दारोगा अशोक मौर्या का कहना है कि जानकारी मिली है। कुछ दिन पूर्व टीम गांव गई थी। उस समय मगरमच्छ नहीं दिखाई पड़े थे। जाल की व्यवस्था कर मगरमच्छों को पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी