गुटखा नहीं दिया तो मार दी गोली

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 12:34 AM (IST)
गुटखा नहीं दिया तो मार दी गोली

बहराइच : शुक्रवार देर शाम दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के इमामगंज पलरीबाग में गुटखा(पान मसाला) न देने पर अज्ञात लोगों ने कट्टे से फायर कर दिया। गंभीरावस्था में घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के पलरीबाग इमामगंज निवासी मोहम्मद कय्यूम(30) पुत्र मो.युसुफ इमामगंज में गुमटी लगाकर पान मसाला बेचता है। देर शाम दो अज्ञात लोग आए उन्होंने दो गुटखा मांगा। जिस पर उसने एक दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कय्यूम जब तक कुछ समझा पाता, हमलावरों में से एक ने देशी कट्टे से गोली चलाकर फरार हो गया। कय्यूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दरगाह उदयभान सिंह यादव, कोतवाल नगर राधेश्याम पुष्कर व देहात रामजी चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

chat bot
आपका साथी