किसान से बड़ा कोई वैज्ञानिक नहीं : स्वामी प्रसाद मौर्य

बहराइच : शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच में दो दिवसीय किसान मेले के शुभारंभ किया गया। मुख्य अत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 12:13 AM (IST)
किसान से बड़ा कोई वैज्ञानिक नहीं : स्वामी प्रसाद मौर्य
किसान से बड़ा कोई वैज्ञानिक नहीं : स्वामी प्रसाद मौर्य

बहराइच : शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच में दो दिवसीय किसान मेले के शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान से बड़ा कोई वैज्ञानिक नहीं है। पारंपरिक खेती के साथ औद्यानिक खेती किसानों की आय दो गुना करने में बड़ा योगदान कर सकती है। मेले में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का भारी जमावड़ा रहा।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान अपनी जरूरत के मुताबिक खेती करने की विधा खुद खोज निकालते हैं। जिले के किसानों की जैविक व प्राकृतिक खेती की पहल स्वागत योग्य है। किसान अन्नदाता है, प्राणदाता है। कोई भी देश बिना अन्न के नहीं रह सकता। किसानों की मेहनत के बदौलत प्रदेश विश्व के पैमाने पर आगे जा रहा है। संयुक्त निदेशक उद्यान आरपी ¨सह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इसमें भी बहराइच जिला केवल कृषि पर ही आधारित है। यहां रेशम खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। डीएम अजय दीप ¨सह ने कहा कि जिले के किसानों में बहुत जज्बा है। यहां किसान नए प्रयोग करने को उत्सुक हैं। किसानों के उत्पादों की मार्के¨टग की व्यवस्था की जाएगी। सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि कृषि और गांव दोनों ही प्राकृतिक हैं। जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में कोई पेड़ न लगाया हो उसे अपने अंतिम संस्कार में लकड़ी इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है। हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ¨सह ने कहा कि षड़यंत्र के तहत जिले में जानवर छुट्टा छोड़े जा रहे हैं। प्रशासन को इन पर कार्यवाई करनी चाहिए। इसके अलावा पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर ¨सह, बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले, समाजसेवी हनुमान प्रसाद शर्मा,प्रगतिशील किसान शक्तिनाथ ¨सह, रामफेर पांडेय, शाबरून, समेत अन्य ने अपने विचार रखे। इस मौके पर डीडी कृषि डॉ. आर के ¨सह, डीडी रेशम एके ¨सह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमवी ¨सह, डीएचओ महेश कुमार श्रीवास्तव, उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा, पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, प्रगतिशील किसान रामकेवल गुप्ता, बब्बन ¨सह, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, गुलाम मुहम्मद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र

किसान मेले में रेशम, मत्स्य , केवीके, पशुपालन, खादी, उद्योग, उद्यान विभाग, कृषि व विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए। इन पर किसानों को जानकारी देने के साथ कृषि साहित्य का वितरण भी किया गया। दिन भर स्टालों पर किसानों का जमावड़ा बना रहा। इसके अलावा बृजेश पुष्कर ने लघु नाटक व विजय कुमार सक्सेना ने देशगीत के जरिए लोगों का मन मोह लिया।

chat bot
आपका साथी