जान बचाने को मगरमच्छ से संघर्ष करता रहा किसान

किसान को उपचार के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 10:55 PM (IST)
जान बचाने को मगरमच्छ से संघर्ष करता रहा किसान
जान बचाने को मगरमच्छ से संघर्ष करता रहा किसान

संसू, मूर्तिहा (बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के मनगौढि़या गांव में मोतीपुरवा नाला के पास किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पांच मिनट तक मगरमच्छ से किसान संघर्ष करता रहा। घायल किसान को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। 24 घंटे के भीतर मगरमच्छ के दूसरे हमले से ग्रामीण दहशतजदा है।

मोतीपुरवा निवासी 22 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राधेश्याम गांव के बाहर स्थित अपने खेत में कार्य कर रहा था। खेत के पास नाले से निकले मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान मगरमच्छ से संघर्ष करते हुए शोर मचाता रहा। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कड़ी मशक्कत कर किसान को मगरमच्छ के जबड़े से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण घायल हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग मौन साधे है। रेंजर आनंद आर्य ने बताया कि जल्द ही जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ कर सुरक्षित गेरुआ नदी में छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी