मिशन 2017 के लिए जुटे कार्यकर्ता

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 12:10 AM (IST)
मिशन 2017 के लिए जुटे कार्यकर्ता

बहराइच : बुधवार को सूफीपुरा स्थित सभासद के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने विगत लोकसभा चुनाव में हुई जीत के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की और आगामी चुनाव में अभी से जुट जाने का संकल्प दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ला ने मिशन 2017 को सफल बनाए जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव भाजपा की नीतियों को पहुंचाएं। बैठक को नगर अध्यक्ष सुदामा मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष पुष्पनाथ तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम कश्यप, ओंकार नाथ श्रीवास्तव, केशवराम, उदयभान सिंह, आकाश वाल्मीकि, अमनराज वाल्मीकि, सुनील मौर्य, अमित कश्यप, अनुराग कश्यप, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ तहसील महसी क्षेत्र के कनेरा में जैतापुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह गुड्डू ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे मनोयोग से मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए कार्य करें। इस मौके पर वीरेंद्र मिश्र, डीपी अवस्थी, अवधेश मिश्र, संतोष मिश्र, संतराम पांडेय, ओमनरायन तिवारी, लल्लू सिंह, अशोक कुमार तिवारी, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी