श्रीराम मंदिर निर्माण की पक्षधर है भाजपा : महेंद्र

बहराइच : शनिवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 11:57 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण की पक्षधर है भाजपा : महेंद्र
श्रीराम मंदिर निर्माण की पक्षधर है भाजपा : महेंद्र

बहराइच : शनिवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण की भाजपा पक्षधर है। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के आवास पर देर शाम संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। भगवान श्रीराम व सीता की प्रतिमा स्थापित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी हमारे आराध्य हैं।

पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ छत्तीसगढ़ में हार हुई है। मध्य प्रदेश में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। राजस्थान में भी बहुत कम अंतरों से प्रत्याशी हारे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से पार्टी ने कमल संदेश पदयात्रा निकालकर आमजन से बात की। उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ता लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। पदयात्रा की शुरूआत बांदा से हुई थी। श्रावस्ती में शनिवार को इसका समापन किया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेगी। अधिकारी आमजन के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, नानपारा विधायक माधुरी वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी