काटा केक, बांटा फल, मनाया मुलायम का जन्मदिन

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काटा गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को फल भी वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने कहा कि समाज के दबे-पिछड़े शोषित किसान मजदूर छात्र-नौजवानों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनके विचार हमारे लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:01 AM (IST)
काटा केक, बांटा फल, मनाया मुलायम का जन्मदिन
काटा केक, बांटा फल, मनाया मुलायम का जन्मदिन

संसू, बहराइच : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काटा गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को फल भी वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने कहा कि समाज के दबे-पिछड़े, शोषित किसान, मजदूर, छात्र-नौजवानों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनके विचार हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में छावनी चौराहे पर केक काटा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामतेज यादव, देवेश चंद्र मिश्रा, पूर्व चेयरमैन तेजे खां, रवींद्र तिवारी ,राजेश तिवारी, जंयकर सिंह, रामजी यादव, कुलदीप यादव, धनीराम यादव, राहुल साहू व सत्य प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी