वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन

बहराइच : शहर के बलरामपुर मार्ग स्थित बथवाल मिल परिसर में आगामी 19 सितंबर से श्रीमदभागवत कथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:13 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन

बहराइच : शहर के बलरामपुर मार्ग स्थित बथवाल मिल परिसर में आगामी 19 सितंबर से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए मंगलवार को आयोजन स्थल पर भूमि पूजन किया गया। कथा व्यास किरीट भाई होंगे।

श्री श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि नवनिर्मित बथवाल मिल परिसर में कथा का आयोजन होना है। इसके लिए श्री श्याम मंदिर के आचार्याें ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। आयोजन स्थल पर हवन-यज्ञ हुआ। हनुमान पताका भी फहराई गई। आयोजन स्थल को आकर्षक झंडे भी लगाए गए हैं। भूमि पूजन के बाद स्थल पर टेंट, लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। यह आयोजन 26 सितंबर तक चलेगा। पंडाल में दस हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। दूर - दराज से आने वाले श्रोताओं के लिए धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई है। कथा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर बीना टेकड़ीवाल, कुसुम अग्रवाल, माधुरी जायसवाल, अलका टेकड़ीवाल, पंकज, विमला गोयल, सुनीता अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शिवमंगल, संदीप टेकड़ीवाल, हर्षित डालमिया, निकुंज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी