टूटा अंधेरे का दर्प, फैला उजियारा

बहराइच : अंधेरे के दर्प को चूर-चूर कर दीपावली के अवसर पर चहुंओर उजियारा फैला। भगवान गणेश और लक्ष्मी

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 09:47 PM (IST)
टूटा अंधेरे का दर्प, फैला उजियारा

बहराइच : अंधेरे के दर्प को चूर-चूर कर दीपावली के अवसर पर चहुंओर उजियारा फैला। भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा-अर्चना हुई। सुख, समृद्धि व शांति के साथ लोक कल्याण की कामना की गई। आकाश में शानदार आतिशबाजी के नजारे दिखाई दिए। बच्चों ने देर रात तक जमकर पटाखे फोड़े।

गुरुवार की सुबह का सूरज उगने के बाद घर-घर में दीपावली की उमंग का वातावरण दिखाई दे रहा था। अपराह्न होते-होते पूजा की तैयारियों में घर की महिलाएं व पुरुष जुट गए। शाम होते ही भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा-अर्चना घर-घर हुई। सुख, समृद्धि, वैभव व शांति की कामना की गई। पूजा पर दीये जलाए गए।

इनसेट : झालरों से सजा शहर

बहराइच : शहर व गांव में शानदार रोशनी बिखेरी गई है। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक झालरों से सजाया है। कई रंगों में रंगी झालरें आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गई हैं। मोमबत्ती, दीये के साथ ही घर-घर में झालरों की लाट देखी गई।

इनसेट : फूलों के खुशबू से महके घर

बहराइच : दीप पर्व पर फूलों की जमकर बिक्री हुई। घरों के अंदर पूजा स्थल को फूलों से सजाया गया। गेंदा, गुलाब व अन्य फूलों की लट बिक्री के लिए मौजूद रहीं। फूलों की खरीदारी का बाजार भी तेजी से विकसित हुआ है।

इनसेट : आतिशबाजी का आकर्षण

बहराइच : पूजा के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट बम, अनार, सिंघाड़ा, चटाई दागी गई। शहर के घंटाघर, छावनी चौराहा, सूफीपुरा, अस्पताल चौराहा, हीरासिंह मार्केट सहित अन्य स्थानों पर शानदार आतिशबाजी देखने को मिली।

chat bot
आपका साथी