वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बहराइच : गोंडा मार्ग पर स्थित सेंट नारबर्ट स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया ग

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 11:56 PM (IST)
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बहराइच : गोंडा मार्ग पर स्थित सेंट नारबर्ट स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने खेलकूद, पीटी, दौड़, रस्साकशी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी से आई रेवेनड सिस्टर जया थीं। उन्होंने शंाति के प्रतीक कबूतर व रंग बिरंगे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नर्सरी के बच्चों ने प्रार्थना गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। केजी के बच्चों ने द इंडियन हीरोज नृत्य प्रस्तुत किया। सीनियर छात्रों ने योगासन प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। तालियां बजाकर विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की गई। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की सीख दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पॉल कोरिया, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी