पति ने पहली पत्नी के बच्चे को फटकारा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दूसरी ने तीन बच्चों संग खाया जहर

जिला अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर पारिवारिक कलह में उठाया कदम।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 09:05 AM (IST)
पति ने पहली पत्नी के बच्चे को फटकारा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दूसरी ने तीन बच्चों संग खाया जहर
पति ने पहली पत्नी के बच्चे को फटकारा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दूसरी ने तीन बच्चों संग खाया जहर

बहराइच, जेएनएन। पारिवारिक कलह से ऊबकर अपने तीन बच्चों के साथ महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में चारों को भर्ती कराया गया। इनमें से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनामी निवासी मिथलेश कुमार की दो पत्नियां हैं। बुधवार को किसी बात को लेकर मिथलेश ने पहली पत्नी के लड़के को फटकार लगाई थी। इसके बाद वह रिश्तेदारी में चला गया। उसके जाने के बाद दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसकी दूसरी पत्नी काजल (30) ने अपनी तीन पुत्रियों नेहा (6), नंदिनी (4) व मीनाक्षी (3) को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। हालत बिगडऩे की जानकारी पाकर वह घर आया। गंभीरावस्था में चारों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा गया है। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई। जबकि महिला व उसके दो अन्य बच्चों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हद तो तब हो गई जब थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी थानाध्यक्ष फखरपुर को इसकी जानकारी ही नहीं है। उन्होंने उल्टे सवाल किया कि यह कहां की घटना है, हमें जानकारी नहीं है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी