वृद्ध महिला से लूटे जेवर

बहराइच : रविवार को फखरपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी एक वृद्ध महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूट

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 12:08 AM (IST)
वृद्ध महिला से लूटे जेवर

बहराइच : रविवार को फखरपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी एक वृद्ध महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। भटपुरवा निवासी रामदुलारी (60) पत्नी बाबूराम यादव गांव से भिलौरा बासू बाजार जा रहीं थी। रास्ते में एक स्थान पर बनी पुलिया के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने वृद्ध के कान व नाक के सोने के जेवर नोच कर फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला ने बाजार पहुंच कर स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। एसओ छोटक यादव ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी