अखंड जप व दीप यज्ञ संग मनी जयंती

बहराइच : जरवल में युग निर्माण योजना की संस्थापिका माता भगवती शर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौ

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 11:56 PM (IST)
अखंड जप व दीप यज्ञ संग मनी जयंती

बहराइच : जरवल में युग निर्माण योजना की संस्थापिका माता भगवती शर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गायत्री मंदिर परिसर में अखंड जप व दीप यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में 108 कुंडीय दीप महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरूआत माता भगवती देवी शर्मा, पं.श्रीराम शर्मा आचार्य व मां गायत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। शाम को 108 कुंडीय दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। वरिष्ठ परिव्राजक मान ¨सह वर्मा ने कहा कि युग निर्माण योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं मनुष्य में देवत्व के अवतरण व धरती पर शांति की स्थापना के प्रयास चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों के प्रति समर्पित माता भगवती देवी शर्मा आचार्य जी के साथ जीवन पर समर्पित रहीं। इस मौके पर गायत्री परिवार ट्रस्टी ओम प्रकाश अवस्थी, हीरा लाल विश्वकर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विद्यावती सोनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी