प्राथमिक शिक्षक संघ ने चलाया सदस्यता अभियान

बहराइच : प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सदस्यता अभियान शुरू कि

By Edited By: Publish:Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM (IST)
प्राथमिक शिक्षक संघ ने चलाया सदस्यता अभियान

बहराइच : प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। क्षेत्रीय कार्य समितियों का निर्वाचन पूरा कर पांच अक्टूबर को प्रांतीय नेतृत्व को जानकारी भेजी जाएगी। संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 10 सितंबर तक अभियान चलाकर शत प्रतिशत सदस्यता प्राप्त कर जनपदीय नेतृत्व को अंशदान व वर्ष 2013-14-15 की सदस्यता सूची क्षेत्रीय कार्य समितियां उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में ही क्षेत्रीय कार्य समितियों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्रियों को पत्र भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी