दहेज के लिए महिला की हत्या

बहराइच : कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम परसा अगैया में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। मृतका

By Edited By: Publish:Wed, 31 Aug 2016 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2016 12:10 AM (IST)
दहेज के लिए महिला की हत्या

बहराइच : कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम परसा अगैया में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की मां की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जोधापुरवा निवासी शोभाराम ने अपनी पुत्री ऊषा का विवाह चार वर्ष पूर्व परसा अगैया निवासी तहसीलदार पुत्र जुगुल किशोर से की थी। परिवारीजनों का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को पति तहसीलदार ने ससुरालीजनों को फोन किया कि ऊषा गंभीर रूप से बीमार है। सूचना पर ससुरालीजन मौके पर पहुंचे तो ऊषा मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति, भाई लिखनदार, ससुर जुगुल किशोर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी