सौ रोगों की एक दवाई, गांव में साफ-सफाई

बहराइच : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान विषय पर आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा रामगढ़ी गांव में चौपाल

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 12:13 AM (IST)
सौ रोगों की एक दवाई, गांव में साफ-सफाई

बहराइच : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान विषय पर आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा रामगढ़ी गांव में चौपाल लगाई गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष छोटक यादव व संचालन समिति के जिलाध्यक्ष बद्री ¨सह ने किया। थानाध्यक्ष ने कहा की स्वस्थ जीवन का आधार स्वच्छता व सफाई ही है। अपने आसपास सफाई व स्वच्छता बनाये रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताते हुये कहा की साफ-सफाई से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। एसके मिश्र ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। चौपाल में गांव की अन्य समस्यायों पर भी चर्चा की गयी तथा उनका निस्तारण किया गया। इस मौके पर शकील अहमद कुरैशी, जगराम वर्मा, विनोद गिरि, रामदीन गौतम, कृष्ण कुमार, पारस, महेश कुमार, संजय ¨सह, गुरु, राजेश, लालजी व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी