विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

जरवल(बहराइच): नगर के खाकीदास मंदिर में विधायक ने चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किय

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 08:52 PM (IST)
विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

जरवल(बहराइच): नगर के खाकीदास मंदिर में विधायक ने चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 को फतह करने के बेहतर टिप्स दिए।कैसरगंज विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इनके मनोबल को हमेशा ऊंचा रखना होगा। तभी आपस की दूरियां कम होंगी और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता मिशन 2017 को फतह करने के लिए तैयार रहें। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तभी भाजपा की लोकप्रियता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के कार्यकर्ताओं एवं जनता के लिए मेरे द्वार सदैव खुले रहते हैं। हमारा हर कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, अनिल कुमार सोनी, जितेंद्र कुमार, अनिकेत गुप्ता, पुष्पराज गुप्ता, सौरभ कसौंधन, मोहन लाल यज्ञसेनी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी