बलहा में होगा 21 तालाबों का निर्माण

बहराइच : जागरण के 'तलाश तालाबों की' अभियान को शासन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 11:49 PM (IST)
बलहा में होगा 21 तालाबों का निर्माण

बहराइच : जागरण के 'तलाश तालाबों की' अभियान को शासन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के तहत नए तालाब खोदवाने का लक्ष्य बलहा ब्लॉक में दिया गया है। इस पर कार्य शुरू हो गया है। 21 तालाब जल्द ही आकार लेते दिखाई देंगे।

बीडीओ बलहा हरिश्चंद्र ने शनिवार को गुलरा गांव में मनरेगा से खोदे जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर 120 मनरेगा मजदूर काम करते पाए गए। 16.68 लाख रुपये की लागत से तालाब बनाया जा रहा है। मनरेगा महिला श्रमिकों की संख्या कम होने पर प्रधान राधा देवी व सेक्रेटरी बृजराज कुमार पांडेय से बीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा कार्यों में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। तालाब खोदे जाने के बाद इसके अगल-बगल पौधरोपण व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बीडीओ के मुताबिक 21 तालाबों पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही शेष बचे गांवों में तालाब निर्माण की कवायद शुरू करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी