किसान के बीच से हो पूंजी का निर्माण : अमरेश

बहराइच : राम जानकी विद्या मंदिर जैतापुर में शुक्रवार को इतिहासकार व किसान क्रांति दल का कार्यकर्ता स

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 11:38 PM (IST)
किसान के बीच से हो पूंजी का निर्माण : अमरेश

बहराइच : राम जानकी विद्या मंदिर जैतापुर में शुक्रवार को इतिहासकार व किसान क्रांति दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरेश मिश्र ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। भू माफिया खुलेआम जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। किसानों को उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। गन्ना और अन्य मिले किसानों का पैसा दबाए बैठे हैं। युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं है। गरीब किसानों और कमजोर तबकों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री रामजी तिवारी ने कहा कि बाराबंकी के हैदरगढ़ विधानसभा के थाना असंद्रा पकड़िया क्षेत्र में अभी हाल में गरीब किसान श्रीकांत ने भुखमरी की हालत में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच से पूंजी निर्माण होना चाहिए। इसके लिए उप्र सरकार को विधेयक लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अमीरी, गरीबी, पूंजीपति बनाम सर्वहारा की नहीं है। यहां मुद्दा यह की पूंजी और संसाधन उप्र के मेहनतकश किसानों के हाथ में आए। ¨टकू कालिया ने कहा कि बहराइच हमेशा से ही ऐतिहासिक सरजमी रही है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि एकजुट होकर किसान क्रांति दल के बैनर तले आकर संघर्ष करें। इस मौके पर अमरेश अवस्थी, राजेश अवस्थी, रोहित कालिया, हरिकेश कुशवाहा, संजय तिवारी, कौशल तिवारी, बृजेश तिवारी, जितेंद्र अवस्थी, संजय पाठक, प्रदीप त्रिवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी