महायज्ञ में बुराइयों की आहुति

बहराइच : राष्ट्र रक्षार्थ शतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत पुराण रविवार को आहुतियों के साथ संपन्न हुआ।

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2015 12:23 AM (IST)
महायज्ञ में बुराइयों की आहुति

बहराइच : राष्ट्र रक्षार्थ शतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत पुराण रविवार को आहुतियों के साथ संपन्न हुआ। यजमान रामकिशोर गुप्त व अन्य भक्तों ने बुराइयों की आहुति डाली। सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर रवि गिरि जी महाराज ने कहा कि अहंकार मनुष्य के विकास में बाधक है। विनम्रता और सादगी से ही वह जीवन में निरंतर ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ता है। परिवार व समाज में बढ़ता विद्वैष संस्कारों के अभाव के चलते है। उन्होंने कहा कि हर दिन व्यक्ति अपने आचरण की मीमांसा करे। प्रत्येक दिन एक बुराइयां त्याग करने का संकल्प ले। भाजपा विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर दिनेश त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी दूबे सहित अन्य भक्त शामिल हुए। बाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी