वोटों की राजनीति कर रही प्रदेश सरकार : सांसद

बहराइच : सोमवार को भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण ¨सह ने खपुरवा गांव पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्र

By Edited By: Publish:Tue, 31 Mar 2015 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 12:02 AM (IST)
वोटों की राजनीति कर रही प्रदेश सरकार : सांसद

बहराइच : सोमवार को भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण ¨सह ने खपुरवा गांव पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने भाजपा सांसद को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर सांसद ने डीएम और एसपी से बातकर जल्द ही मामले का समाधान कराने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन को सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव में बीते सप्ताह धार्मिक स्थल पर रखे छप्पर को पुलिस और प्रशासन की ओर से जबरन हटवा दिया गया था। जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। आक्रोशित ग्रामीणों को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी। घटनाक्रम की सूचना पाकर सोमवार को कैसरगंज के भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण ¨सह मौके पर पहुंचे तो पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील था। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अजय भदौरिया व थानाध्यक्ष फखरपुर जयनारायण शुक्ल से सांसद ने सवाल किए और उन्हें जल्द ही मामले को सुलझाने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से संयम से काम लेने की बात कही। जल्द ही न्याय मिलेगा। पुलिस और प्रशासन ने भाजपा सांसद के आने की खबर के बाद खपुरवा में सतर्कता बरतते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिए थे। सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर प्रसाद तिवारी से मुलाकात की। सांसद के साथ प्रतिनिधि संजीव ¨सह, विष्णु ¨सह, आदर्श प्रताप ¨सह, प्रभात ¨सह, अनिल ¨सह, लल्लूराम शुक्ल, भाजपा नेता रणविजय ¨सह, जगदीश प्रसाद पांडेय, विक्रम ¨सह, केके त्रिपाठी, अमरनाथ पांडेय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। खपुरवा गांव के बाद भाजपा सांसद दतौली व भिलौरा के विजहरा गांव भी गए और वहां भी लोगों से हालचाल जाना।

chat bot
आपका साथी