सौ बीघा गेंहू व 12 घर आग की भेंट चढ़े

बहराइच गुरुवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में सौ बीघे गेंहू की फसल राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 10:32 PM (IST)
सौ बीघा गेंहू व 12 घर आग की भेंट चढ़े
सौ बीघा गेंहू व 12 घर आग की भेंट चढ़े

बहराइच : गुरुवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में सौ बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर 12 घर जलकर राख हो गए। एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

नानपारा : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरी में खेतों के ऊपर से गई 11 हजार की लाइन में शार्ट सर्किट से गिरी चिगारी से जगदीश, रामनरेश, रामसूरत, जानकीदेवी, रमजान, आसाराम, कुरकुट, रशीद, मो यूसुफ, संगीतादेवी, रामसनेही, दरबारी, सावित्रीदेवी, आशिक अली, रियासत, अमजद अली, नाजिम अली, जवाहरलाल सहित लगभग तीन दर्जन किसानों की लगभग तीन हेक्टेयर में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार अमरचंद वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन क्षेत्रीय लेखपाल से कराया जा रहा है।

नवाबगंज : श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर के ग्राम पंचायत बेगमपुर के बघमरी गांव निवासी झगरू खान का गांव से कुछ दूरी पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में है। बताया जा रहा कि किसी ने बीड़ी पीकर खेत के पास फेंक दी थी। इससे पांच बीघे फसल जलकर राख हो गई।

रिसियामोड़ : ब्लॉक चित्तौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरवारी माफी के रहमत पुरवा गांव के निकट खेतों के बीच से गई हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे निकली चिगारी से कोयली, नकछेद, अंबरलाल सहित लगभग बीस बीघा गेंहू की फसल जल गई।

गजाधारपुर : फखरपुर थाना क्षेत्र के बसहिया में अचानक आग लगी आग में देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर जुबेदा, खलील, लल्लन, सलमान, नफीस, अकबर अली, हनीफ, मौलाना अब्दुल रहमान समेत 12 ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए। आग में लगभग डेढ़ लाख की नकदी व 25 लाख के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। जानकारी पाकर क्षेत्रीय लेखपाल अर्चना सिंह मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया।

chat bot
आपका साथी