बड़ागांव के जंगल में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

संस, खेकड़ा (बागपत): बड़ागांव के जंगल में युवक की चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी गई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 08:34 PM (IST)
बड़ागांव के जंगल में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
बड़ागांव के जंगल में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

संस, खेकड़ा (बागपत): बड़ागांव के जंगल में युवक की चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी गई। प्रधान पति की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस को शक है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। युवक पर जानलेवा हमले सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं।

प्रिंस उर्फ शशांक पुत्र नवीन त्यागी, मूल रूप से बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के माकड़ी गांव का रहने वाला था। वह छोटे भाई पुनीत के साथ बचपन से ही ननिहाल बड़ागांव में रहता था। शुक्रवार सुबह ¨प्रस का लहूलुहान शव बड़ागांव-ढिकौली मार्ग पर स्थित किसान रामपाल ¨सह निवासी ढिकौली के धान के खाली खेत में पड़ा था। पास ही शराब की खाली बोतल, प्लास्टिक का एक गिलास और एक खाली पॉलीथिन मिली। खेत में पहुंचे लोगों की सूचना पर खेकड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक की गर्दन पर चोट का गहरा निशान बना हुआ था। इसके अलावा छाती और हाथ पर भी चोट के निशान थे। प्रधान पति कुलदीप त्यागी ने खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। उधर, खेकड़ा थानाध्यक्ष एसपी ¨सह का कहना है कि पहली नजर में प्रतीत होता है कि ¨प्रस की उसके ही साथियों ने चाकू से प्रहार कर हत्या की है। केस का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।

¨प्रस पर थे पांच मुकदमे दर्ज

खेकड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि ¨प्रस पर जानलेवा हमले के दो, घर में घुसकर हमले के दो और एक अन्य मुकदमा दर्ज है। उसने भाई के साथ मिलकर गत महीने बड़ागांव के ही दुकानदार जमील पर गोली चलाई थी। जमील बाल-बाल बचा था। इस केस में आरोपित फरार चल रहा था।

गांव के जंगल में ही छिपा रहा ¨प्रस, पुलिस को नहीं लगी भनक

¨प्रस की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली की भी पोल खुल गई। ¨प्रस गांव के जंगल में ही छिपा रहा। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

छोटा भाई है तिहाड़ जेल में बंद

¨प्रस का छोटा भाई पुनीत अपने साथी के साथ दिल्ली में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच हजार का इनामी भी रह चुका है।

¨प्रस का मामा भी नहीं रहता गांव में

घटना की जानकारी मिलते ही ¨प्रस का चाचा राजीव परिजनों और ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा। उसने बताया कि बचपन में ही ¨प्रस और पुनीत को लेकर उनकी माता मुकेश देवी मायके में आ गई थी। तभी से दोनों भतीजे यहीं पर रह रहे थे। वर्ष 2007 में मुकेश की पिलाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी तथा मुकेश के पति नवीन त्यागी का 2017 में हार्टअटैक से निधन हुआ। एक बार ¨प्रस उनके पास पहुंच भी गया था, लेकिन बाद में वहां से लौट आया था। ¨प्रस के नाना और नानी की भी मौत हो गई है। ¨प्रस और उसका भाई अपने मामा को भी परेशान करते थे इसीलिए वह भी अब गांव में नहीं रहता है।

chat bot
आपका साथी