दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 09:06 PM (IST)
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

बागपत, जेएनएन। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

शनिवार सुबह 11 बजे छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी 30 वर्षीय ओमदेव अपने भाई विवेक पुत्र रघुवीर के साथ बुलेट से अपनी ससुराल फैजपुर निनाना गांव जा रहा था। विवेक ने बताया कि जब वह मलकपुर-बोहला मार्ग स्थित मलकपुर गांव से आगे निकले, तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए भाई ओमदेव के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिसके चलते बुलेट ईख के खेत में जा गिरी।

कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ओमदेव को आस्था अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने बताया कि ओमदेव के भाई विवेक ने आरोपित विपिन पुत्र रामपाल और अक्षय उर्फ छोटू पुत्र विनोद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। ओमदेव पर विपिन के दो लाख रुपये उधार थे। इसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।

सटाकर मारी गोली, कमर में फंसी बुलेट

कोतवाल ने बताया कि आरोपितों ने ओमदेव के सीने में 315 बोर के तमंचे से सटाकर गोली मारी, जो कमर में फंस गई। रुपयों के विवाद में एक पखवाड़ा पहले ओमदेव और आरोपितों में गांव में मारपीट भी हुई थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी