फिर याद आने लगा काढ़ा

कोरोना ने एक बार फिर आयुर्वेद को याद दिला दी है। घरों में काढ़े पकाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:50 PM (IST)
फिर याद आने लगा काढ़ा
फिर याद आने लगा काढ़ा

बागपत, जेएनएन। कोरोना ने एक बार फिर आयुर्वेद को याद दिला दी है। घरों में काढ़े पकाए जा रहे हैं, जिसकी खुशबू को दूर तक लोग सूंघ रहे है। वहीं बाजारों में विभिन्न कंपनियों के काढ़े भी आ गए है, जिनकी डिमांड बढ़ रही है। लोगों को पता है कि आयुर्वेद के काढ़े से इम्यूनिटी बढ़ेगी, तो कोरोना नहीं जकड़ पाएगा।

आयुर्वेद के काढ़े से लोग इम्यूनिटी बढ़ा रहे है। हर रोज विभिन्न पेड़-पौधो से और जड़ी-बूटियों से काढ़ा तैयार कर उसका सेवन कर रहे है। लोगों पता है कि शरीर में गर्मी आएगी तो रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। अदरक, दाल चीनी, लोंग, काली मिर्च, तुलसी के कुछ हिस्से को बराबर मात्रा में लेकर उन्हें पानी में उबालकर उनका काढ़ा बनाया जा रहा है। दूर तक काढ़ों की खुशबू लोगों तक पहुंच रही है। खुशबू से ही पता लगाया जा रहा है कि घर में काढ़ा पकाया जा रहा है। सदी, खांसी, जुकाम को आयुर्वेद से खत्म कर रहे है। कंपनियों ने विभिन्न तरह के काढ़े बाजार में उतार दिए है। आयुर्वेद यूनानी क्षेत्रीय अधिकारी डा. एमके कौशिक ने बताया कि आयुर्वेद से कोरोना को हराने में कारगर है। शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को आयुर्वेद से बढ़ाया जा सकता है। विभिन्न तरह के जड़ी बूटियां और सामग्री है, जो अमूमन घरों में मिली जाती है। इनने काढ़ा तैयार कर रोज सेवन करने से रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा हो जाती है। योग के आसन से भी बढ़ाई जा रही इम्यूनिटी

-योगाचार्य आदित्य ने बताया कि वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो चुका है कि शारीरिक योग व प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग व प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग व प्राणायाम करने से शरीर से ऐसे बायो केमिकल निकलते है जिन्हें ऐसे हार्मोंस निकलते है जिससे शरीर में एंटीबाडी बनती है, जो रोगों से लड़ने में मददगार होती है। सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या के रूप में अपनाना चाहिए।

लकी ड्रा विजेताओं को डीएम-एसपी ने किया पुरस्कृत

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना की दोनों डोज लगवाने वाले फ्रंटलाइन और हेल्थवर्करों के आठ कर्मचारियों के नाम लकी ड्रा से निकाले गए थे। उन कर्मचारियों को शनिवार को डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह ने गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया।

हेल्थवर्करों में जिला अस्पताल के कर्मचारी योगेश, छपरौली सीएचसी से अशोक, तमेला गढ़ी से शशिबाला, सिघावली अहीर से मोहसीना, फ्रंटलाइन वर्करों में थाना खेकड़ा से रजनीश कुमार, पुलिस लाइन से सचिन कुमार, रमाला थाने से भगवत और नगर पंचायत छपरौली से विपिन को पुरस्कृत किया गया है। डीएम और एसपी ने इन सभी कर्मचारियों का उत्सावर्धन किया है। जिले के लोगों से भी वैक्सीनेशन कराने की अपील की।

chat bot
आपका साथी