निवाड़ा खूनी कांड : फैसले का दबाव, हत्या की धमकी

ग्राम निवाड़ा के खूनी कांड में शामिल आरोपित पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 10:21 PM (IST)
निवाड़ा खूनी कांड : फैसले  का दबाव, हत्या की धमकी
निवाड़ा खूनी कांड : फैसले का दबाव, हत्या की धमकी

बागपत, जेएनएन। ग्राम निवाड़ा के खूनी कांड में शामिल आरोपित पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस दौरान निवाड़ा ग्राम प्रधान जुलेखां बेगम के पति सरवर राणा ने बताया कि 16 मई को आरोपितों ने उनके भाई निसार की दिनदहाड़े हत्या की थी। बचाव में आए परिवार के कई सदस्यों पर भी जानलेवा हमला कर घायल किया था। कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया। वारदात के मुख्य आरोपित समेत अन्य फरार चल रहे है, जो परिवार और गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भाई निसार की पत्नी और बच्चों पर फैसले का दबाव बना रहे है। फर्जी मुकदमे में भी फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं। इससे उनका परिवार दहशत में है। आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैैं। आरोपित कभी भी उनके परिवार के साथ कोई गंभीर घटना घटित कर सकते हैं। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी अरविद कुमार का कहना है कि इस मामले में 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी