सर्दियों में महंगी हो सकती है चाय

इस बार सर्दी में लोगों को महंगी चाय से शरीर में गर्मी मिलेगी। चाय के इस बार इतने दाम बढ़ गए हैं कि लोगों को जोर का झटका लगा है। रेट सुनते ही दुकान से उल्टे पांव हो रहे हैं। लोग कई दुकानों पर दाम पूछकर खरीद कर रहे हैं। 50 ग्राम से लेकर एक किग्रा तक के चाय के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:05 AM (IST)
सर्दियों में महंगी हो सकती है चाय
सर्दियों में महंगी हो सकती है चाय

बागपत,जेएनएन। इस बार सर्दी में लोगों को महंगी चाय से शरीर में गर्मी मिलेगी। चाय के इस बार इतने दाम बढ़ गए हैं कि लोगों को जोर का झटका लगा है। रेट सुनते ही दुकान से उल्टे पांव हो रहे हैं। लोग कई दुकानों पर दाम पूछकर खरीद कर रहे हैं। 50 ग्राम से लेकर एक किग्रा तक के चाय के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है।

दाम बढ़ने का असर यह हुआ है कि चाय की दुकानों पर भी एक कप चाय के दाम बढ़ा दिए गए हैं। लोगों ने अब चाय की चुस्की भी लेनी कम कर दी है। एक दुकान से दूसरी दुकान पर दाम का मिलान लोग कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग हैरान है कि यह चाय की पत्ती इतनी महंगी हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था। हर्बल और ग्रीन टी के दाम में कोई बढोतरी नहीं हुई है।

रेट सुनकर दूसरी दुकान पर

ग्राहक कर रहे पुष्टि

व्यापारी शिवम ने बताया कि 50 ग्राम से लेकर एक किग्रा तक की चाय के दाम बढ़े हैं। वह भी हैरान हैं कि ये क्या हुआ? अमित अग्रवाल और विनीत गुप्ता ने बताया कि चाय के दाम में बढ़ोतरी होने पर ग्राहक भी दूसरे दुकान पर पहुंचकर दाम का मिलान कर रहे हैं। वजन पहले दाम और अबके दाम

50 ग्राम 15 18

100 ग्राम 30 35

250 ग्राम 97 125

500 ग्राम 210 270

एक केजी 400 540

chat bot
आपका साथी