दो नवंबर से चलेंगी बागपत और रमाला चीनी मिल

चीनी मिलों के नहीं चलने से किसान परेशान हैं। डीसीओ डा. अनिल कुमार भारती ने बताया कि मिलें दो नवंबर से चेलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:36 PM (IST)
दो नवंबर से चलेंगी बागपत और रमाला चीनी मिल
दो नवंबर से चलेंगी बागपत और रमाला चीनी मिल

बागपत, जेएनएन। चीनी मिलों के नहीं चलने से किसान परेशान हैं। डीसीओ डा. अनिल कुमार भारती ने बताया कि बागपत और रमाला की सहकारी चीनी मिल दो नवंबर व मलकपुर चीनी मिल 31 अक्टूबर को चलवाने का प्लान है। तीनों चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि बागपत में 74 हजार हेक्टेयर जमीन पर गन्ना बोया जाता है। एक लाख किसानों को चीनी मिलों के चलने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं 512 करोड़ रुपये गन्ना नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी