स्वस्थ रहने की मुहिम छेड़ी, तो जुड़ता चला गया कारवां

कोरोना वायरस जीवन पर भारी पड़ रहा था। अपने भी दूर हो रहे थे। संक्रमित एक मोहल्ले में होता और दहशत आस-पास की कालोनियों में पसर जाती थी। भय के इस माहौल में लोगों की सेवा को महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी मैदान में उतरे तो उनका कारवां बढ़ता चला गया। हर रोज किसी न किसी गांव में उनकी एंट्री होती और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM (IST)
स्वस्थ रहने की मुहिम छेड़ी, तो जुड़ता चला गया कारवां
स्वस्थ रहने की मुहिम छेड़ी, तो जुड़ता चला गया कारवां

बागपत, जेएनएन। कोरोना वायरस जीवन पर भारी पड़ रहा था। अपने भी दूर हो रहे थे। संक्रमित एक मोहल्ले में होता और दहशत आस-पास की कालोनियों में पसर जाती थी। भय के इस माहौल में लोगों की सेवा को महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी मैदान में उतरे, तो उनका कारवां बढ़ता चला गया। हर रोज किसी न किसी गांव में उनकी एंट्री होती और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते।

जिले में कोरोना की पहली लहर में पाजिटिव केस कम थे, लेकिन दहशत ज्यादा थी। लोग घरों से भी बाहर नहीं निकल रहे थे। फिर वर्ष 2021 में दूसरी लहर आई तो संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। मौत भी अधिक हुई थी। आक्सीजन के लिए लोगों को भटकना पड़ा था। ऐसे माहौल में महर्षि कश्यप सेवा ट्रक के व्यवस्थापक कृष्णपाल कश्यप, अध्यक्ष एडवोकेट अमित कश्यप, सचिव अशोक कश्यप, महासचिव अनिल कश्यप, कोषाध्यक्ष रणवीर कश्यप ने समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाया। उन्होंने गांव-गांव में मुहिम चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। खुद के खर्चे से सैनिटाइजर और मास्क बांटे। जहां जाते वहीं जागरूकता की पाठशाला लग जाती, जिसका असर भी हुआ।

----

ट्रस्ट का कोई भी पदाधिकारी नहीं हुआ संक्रमित

ट्रस्ट के सचिव अशोक कश्यप ने बताया कि कोरोना के भयावह माहौल में ट्रस्ट का कोई भी पदाधिकारी संक्रमित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर जागरूकता की पाठशाला चलाई। निश्शुल्क मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे।

---

लोगों को योग के लिए भी किया जागरूक

संगठन ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। यहां तक कि जगह-जगह औषधीय पौधे लगाए। योग और पौधे की महत्ता बताई।

chat bot
आपका साथी