Baghpat News: तिलवाड़ा में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ Viral

ग्रामीणों ने बताया कि तिलवाड़ा गांव में गुरुवार को शाम के समय भाजपा रालोद गठबंधन के उम्मीदवार डा. राजकुमार सांगवान का सरकारी स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था। डा. राजकुमार कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद स्थानीय भाजपा उन्हें अपने घर ले जाने की बात करने लगे। इसी बात पर रालोद कार्यकर्ताओं और भाजपा नेता के बीच कहासुनी हो गई।

By Aysha Sheikh Edited By: Aysha Sheikh Publish:Fri, 29 Mar 2024 12:13 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 12:13 PM (IST)
Baghpat News: तिलवाड़ा में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ Viral
Baghpat News: तिलवाड़ा में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ Viral

संवाद सूत्र, छपरौली। तिलवाड़ा गांव में रालोद गठबंधन प्रत्याशी को भाजपा नेता अपने घर ले जाने लगे तो रालोद कार्यकर्ताओं को यह नागवार गुजरा। इस पर रालोद कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि तिलवाड़ा गांव में गुरुवार को शाम के समय भाजपा रालोद गठबंधन के उम्मीदवार डा. राजकुमार सांगवान का सरकारी स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था। डा. राजकुमार कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद स्थानीय भाजपा उन्हें अपने घर ले जाने की बात करने लगे।

रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्कूल में सामूहिक कार्यक्रम हुआ है इसलिए कोई किसी के घर नहीं जाएगा। इसी बात पर रालोद कार्यकर्ताओं और भाजपा नेता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान उनके साथ आए दो-तीन कार्यकर्ताओं को और भी पीटा।उसके बाद दोनों और से जमकर मारपीट हुई।

ग्रामीणों ने झगड़े को कराया शांत

ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों के झगड़े को शांत कराया। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। उधर, घटना की किसी ने वीडियो बना ली, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि गुरुवार की शाम डा. राजकुमार सांगवान तिलवाड़ा गांव में गए हुए थे। दो पक्ष उन्हें अपने-अपने घर ले जाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी